Punjabi News

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का हुआ अंतिम संस्कार, पैरोल खत्म होते ही डिब्रूगढ़ जेल रवाना

4

खडूर साहिब के सांसद (MP) अमृतपाल सिंह की दादी, चरण कौर का आज अंतिम संस्कार किया गया। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह भी अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अदालत से मिली तीन घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर पहुंचे अमृतपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया गया।

गौरतलब है कि चरण कौर का निधन 8 नवंबर को हो गया था; आज सांसद अमृतपाल सिंह के अपने गांव जल्लूखेड़ा पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

बता दें कि अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की पैरोल दी गई थी। पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच अमृतपाल को दादी की चिता तक ले जाया गया। उसके आगमन और अंतिम संस्कार को देखते हुए गांव तथा आसपास के क्षेत्र में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद, सांसद अमृतपाल सिंह वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो जाएंगे। चरण कौर के अंतिम संस्कार के दौरान, जल्लूखेड़ा गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।