Punjabi News

‘Kamal Kaur Bhabhi’ इसका सौदा लगाने में कई हर्ज नहीं था : अमृतपाल सिंह मेहरून ने कही बड़ी बात

156

Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या के बाद अमृतपाल सिंह मेहरून ने बड़ा बयान दिया है है। अमृतपाल सिंह मेहरून ने कमल (कंचन कुमारी) की हत्या के बाद लिखा: “खालसा कभी भी महिलाओं पर हमला नहीं करता है, लेकिन जब एक महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन, जिसने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का दुरुपयोग किया था, इस बिहरन ने सिख महिलाओं के ‘कौर’ नाम इस्तेमाल करके हमारा इतिहास और सभ्याचार ख़राब किया। इसका सौदा लगाने में कई हर्ज नहीं था .

गौरतलब है कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला था। कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है।