Jantar Mantar Protest PM Modi Abuse Case: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी को गाली देनेवाली 15 वर्षीय लड़की ने सार्वजनिक रूप से वीडियो जारी कर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर कहती नजर आ रही है कि वह अपनी गलती के लिए शर्मिंदा है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।
लड़की ने कहा, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मैं भीड़ और माहौल के बहकावे में आ गई।”
इस मामले में 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने लड़की को माफ कर दिया है, तो क्या सरकार उसके खिलाफ दर्ज केस भी वापस लेगी।
बता दे कि PM मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।














