Punjabi News

आयरलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 34 रन से हराया

7

आयरलैंड के बेलफास्ट में दो मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में कल आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हरा दिया। भारत पर आयरलैंड की यह पहली जीत है। 183 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए थे। मैथ्यू हॉलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टी20 मैच कल खेला जाएगा।