Punjabi News

आईपीएल: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखीं जिंदा

14

आईपीएल क्रिकेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने कल अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए।

बारिश से प्रभावित मैच में 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वें ओवर में जीत हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने 45 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रन का योगदान दिया। मनीष पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने 32 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। दूसरी ओर, केकेआर के गेंदबाज सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।

आज के मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर नजर रखे हुए है।