Punjabi News

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई

6

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन और साकिब हुसैन ने दो विकेट लिए।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 70 और हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हैदराबाद के अब 16 अंक हो गए हैं और टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस भी अंतिम चार में पहुंच गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

प्रतियोगिता में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से जयपुर में शाम 7:30 बजे से होगा।