Punjabi News

IPL 2026 : हैदराबाद का ‘रन सुनामी’ शो, पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया; कोनोली का शतक भी बेकार

10

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने ‘रन सुनामी’ मचाते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने विस्फोटक अंदाज में बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम दबाव में बिखर गई। पंजाब के लिए कूपर कोनोली का शानदार शतक भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहा। हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
सपाट विकेट पर सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। एशान मलिंगा ने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। दोनों ने 21 डॉट गेंदें फेंकी और पंजाब किंग्स बीस ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सके। कूपर कोनोली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स की हैदराबाद में यह लगातार नौवीं हार थी।

सनराइजर्स के इस सातवीं जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं और वह दस टीमों में शीर्ष पर है। बाकी तीन मैचों में से एक जीत के साथ ही उसके 16 अंक हो जाएंगे जो प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी है। पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही और चार रन के स्कोर पर उसके दो बल्लेबाज पवेलियन में थे। प्रियांश आर्य को कमिंस ने रवाना किया।

प्रभसिमरन सिंह ने नीतिश रेड्डी की गेंद पर कमिंस को कैच थमाया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। मैच का नतीजा दो पावरप्ले में ही तय हो गया। सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बनाए थे। पंजाब तीन विकेट पर 57 रन ही बना सका ।