एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट सेमीफ़ाइनल में भारतीय महिला टीम का मुक़ाबला बांग्लादेश से हुआ। दोनों टीमें 20 सितंबर को निशिन के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने थीं, जहाँ भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश पर 114 रनों की बड़ी जीत हासिल की। भारत की इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान शेफाली वर्मा का रहा, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली.
इस जीत के साथ ही ‘वुमन इन ब्लू’ ने गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है, क्योंकि वे एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फ़ाइनल में पहुँच गई हैं. अब 22 सितंबर को फाइन में उनका मुक़ाबला श्रीलंका की महिला टीम से होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच मुक़ाबले की शुरुआत टॉस से हुई. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
‘वुमन इन ब्लू’ पहले बल्लेबाज़ी करेन के लिए मैदान में उतरी और शानदार प्रदर्शन करते हुए 195 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में, बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत की और से शैफ़ाली वर्मा का खेल सबसे खास रहा; उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 3 चौके जड़े।
बांग्लादेश की ओर से मारूफ़ा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान और नाहिदा अख्तर ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए; इन सभी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
भारत ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 81 रन पर रोक दिया और 114 रनों से मैच जीतकर एशियाई खेलों के क्रिकेट फाइनल में जगह बनाई।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं, जिन्होंने तीन-तीन विकेट लिए। श्री चरणी ने दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत हासिल करती है।


















