Punjabi News

IND vs NZ 2nd ODI : विल यंग और डेरिल मिशेल के अर्धशतक, न्यूजीलैंड 140/2

103

राजकोट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव करते हुए जेडेन लेनोक्स को मौका दिया है। केएल राहुल (नाबाद 112) की शतकीय पारी और कप्तान शुभमन गिल (56) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 284 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल का यह वनडे में आठवां शतक है। राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 88 गेंदों में 73 रन, नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 49 गेंदों में 57 रन और मोहम्मद सिराज के साथ 16 गेंदों में 28 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को मजबूती पर पहुंचाया।

न्यूजीलैंड ने 385 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विल यंग और डेरिल मिशेल के अर्धशतकों की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल और रोहित शर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 70 जोड़े। 13वें ओवर में क्रिस्टियन क्लाकर् ने रोहित शर्मा को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाये। 17वें ओवर में काइल जेमीसन ने शुभमन गिल को आउटकर भारत को बड़ा झटका दिया। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली।

इसके बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को भी क्लाकर् ने अपना शिकार बना लिया। विराट ने 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाये। जबकि अय्यर ने 17 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुये। जल्द ही दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी भारतीय टीम को केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें के लिए 73 रन जोड़े। 39वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने रवींद्र जडेजा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया।

रवींद्र जडेजा ने 44 गेंदों में 27 रन बनाये। नीतीश कुमार रेड्डी 21 गेंदों में 20 रन बनाकर और हर्षित राणा दो रन बनाकर आउट हुये। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट लिए। काइल जेमीसन, जैकरी फॉक्स, जेडेन लेनॉक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राजकोट का मौसम

उत्तर भारत के मुकाबले राजकोट में मैच के दिन मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। Accuweather के अनुसार, शहर में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर 1:30 बजे मैच शुरू होने के समय तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मुकाबले के अंत तक इसके 20 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है।

पिच रिपोर्ट

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अच्छी बाउंस और बराबर उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। इतिहास गवाह है कि इस मैदान पर वनडे मैचों में ऊंचे स्कोर बने हैं। यहां का सर्वोच्च वनडे स्कोर 352 रन है और अब तक कोई भी टीम इस मैदान पर वनडे में 250 रन से कम पर ऑलआउट नहीं हुई है, जिससे एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

प्लेइंग-11

भारत : शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन