बॉलीवुड स्टार आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। यह नोटिस तब आया है जब इमरान ने10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन दौरान अभिनेता को हिरासत में भी लिया था।
CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं ना की भारतीय। ऐसे में इमरान ने भारतीय नागरिक न होने के बावजूद भारत में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा था। इस मामले में, इमिग्रेशन एक्ट (प्रवास अधिनियम) के संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान जन्म से अमेरिकी नागरिक हैं। इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। ऐसे में उनके पास जन्म से ही अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है।
बता दे कि इमरान भारत में रहने के लिए और काम करने के लिए ‘ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड का उपयोग करते हैं। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड, उन्हें भारत में रहने और काम करने की अनुमति देता है। हाल ही में हुए विवाद के बाद, अक्टूबर 2026 में उनकी नागरिकता की स्थिति चर्चा का विषय बन गई।
10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में लिया
बता दे कि 10 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
इमरान को 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:20 बजे हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही समय बाद, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ।”


















