Punjabi News

हॉकी महिला नेशंस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

7

भारत हॉकी महिला नेशंस कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। कल न्‍यूजीलैंड में हुए क्वार्टर फाइनल में, भारत ने जापान को 2-1 से हरा दिया। भारत के लिए कप्तान सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल हीरामीत्सु ऐ ने किया। भारत पूल-ए में इस समय शीर्ष पर है। भारत का अगला मुकाबला उरुग्वे से कल सुबह सवा चार बजे होगा।