Punjabi News

HDFC Bank की इंटरनल जांच में 45 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा, शेयर लुढ़का

8

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद बैंक के शेयर में बुधवार को करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक की एक आंतरिक जांच में करीब 45 करोड़ रुपए के भुगतान से जुड़ी अनियमितता सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSRDC) को किए गए ब्याज भुगतान की जांच कराई। यह जांच बैंक की ऑडिट कमेटी ऑफ द बोर्ड (ACB) ने करवाई, जिसकी अगुवाई एमडी रंगनाथ कर रहे हैं। यह भुगतान पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के 18 मार्च को इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑडिट कमेटी ने इंटरनल विजिलेंस जांच के आदेश दिए। बैंक के मार्केटिंग विभाग की आंतरिक ऑडिट में इस भुगतान पर सवाल उठाए गए थे और विभाग की कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं माना गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, MSRDC को किया गया भुगतान “डिफरेंशियल इंटरेस्ट” के तौर पर दिखाया गया था। हालांकि, रकम सीधे कॉरपोरेशन के खाते में भेजने के बजाय मार्केटिंग विभाग के जरिए ट्रांसफर किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल बैंक की ओर से इस मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।