Punjabi News

गुरदासपुर: रहस्यमयी हालातों में मिला युवक का श/व, इलाके में फैली सनसनी

13

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में एक युवक का रहस्यमयी हालातों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर में कलानौर रोड पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 1 की मार्केट के सामने बने एक प्राइवेट मॉल के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है।

मृतक युवक की पहचान राजा पुत्र हीरा मसीह निवासी कोट मोहन के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा था या युवक की मौत गर्मी या किसी और वजह से हुई। मौके पर पहुंचे युवक के गांव के विपिन कुमार ने बताया कि युवक कोट मोहन का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है। आज भी वह शायद काम के सिलसिले में गुरदासपुर आया होगा। जब वे यहां से गुजर रहे थे तो उन्हें पता चला कि एक युवक सड़क किनारे गिरा पड़ा है और जब उन्होंने आकर देखा तो वह उनके गांव का ही राजा था जो दिहाड़ी मजदूरी करता है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अजय राजन ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।