Punjabi News

Gold-Silver Rate Today: MCX पर फिसले सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें रेट

9

बिजनेस डेस्कः अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने की सोच रहे हैं तो हो सकता है यह आपके लिए सही समय हो। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (6 जुलाई) को सोने-चांदी में गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने के समय MCX पर 10 ग्राम सोना 189 रुपए टूटकर 1,47,189 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में 1179 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,36,231 रुपए पर थी। इंटरनेशनल मार्केट में दोनों कीमती धातुएं तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोने की कीमत मजबूत बने रहने की संभावना: विश्लेषक
सोने की कीमत इस सप्ताह मजबूत बने रहने की संभावना है। निवेशक अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में वृद्धि के बारे में और संकेत पाने के लिए अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के महत्वूपर्ण आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे। कारोबारी अमेरिकी सेवा पीएमआई, व्यापार आंकड़े और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के साथ-साथ यूरो क्षेत्र, चीन, जापान और जर्मनी के महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। वैश्विक घटनाक्रम या कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी बदलाव से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा, ”घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है।”