Punjabi News

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों ने छुए नए रिकॉर्ड, यहां देखें शहर के ताजा Rate

195

पंजाब डेस्कः सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आए उछाल से निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी रहीं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने के भाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए, वहीं चांदी की कीमत ने भी बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। बुधवार को 24 कैरेट सोना 158,000 दर्ज किया गया जबकि 22 कैरेट सोना 146,940 रिकार्ड हुआ। चांदी की बात करें तो चांदी 330,700 पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नए शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,767.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,765.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,833.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,847.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 94.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 94.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 93.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 95.74 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।