Punjabi News

Gold-Silver Down: पीएम मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान के बाद फिसला गोल्ड, चांदी में भी आई गिरावट

8

बिजनेस डेस्कः घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव करीब 1,51,654 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.17 फीसदी टूटकर 2,61,478 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की एक बड़ी अपील की। ​​प्रधानमंत्री की इस अपील से दिल्ली और देश भर में ज्वेलरी और सोने के कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के बीच हलचल मच गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव
वैश्विक बाजारों में भी सोने पर दबाव बना हुआ है, जबकि चांदी में खरीदारी का रुख देखने को मिल रहा है। निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं की चाल पर पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex में सोना 4,690 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में इसका क्लोजिंग भाव 4,730.70 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान सोना करीब 61.60 डॉलर टूटकर 4,669.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।
Comex पर चांदी में भी गिरावट रही। चांदी 80.15 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी, जबकि पिछला बंद भाव 80.86 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 80.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।