
बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के भाव 808 रुपए गिरकर 143305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि चांदी की कीमत 699.00 रुपए लुढ़क कर 222773 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव नरम
Comex पर सोना 4,101.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,096.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,084.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 58.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
















