बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि बिना किसी सार्थकता के प्रतीकवाद पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
उन्होंने भारी बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लिए 50,000 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत पैकेज की मांग की है।
इसी क्रम में, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घुटनों तक पानी में से निकलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, वड़िंग ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री द्वारा दिखाई गई सहानुभूति को समझते हैं, लेकिन इसमें सार्थकता भी होनी चाहिए।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण पैकेज की मांग करते हुए, कहा कि बिना सार्थकता के कोई मकसद पूरा नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अपने कार्यालय में बैठे हैं या बाढ़ के पानी में चल रहे हैं, जब तक उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलता है।
उन्होंने ज़ोर देते कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग पर्याप्त राहत और पुनर्वास चाहते हैं, जो उचित पैकेज के बिना संभव नहीं होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि वे पहल करें और पंजाब के संकटग्रस्त लोगों की मदद के लिए आगे आएँ।



















