Punjabi News

दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’ , कपल ने शेयर की प्यारी-सी फैमली फोटो

16

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के खास मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम अपने फैंस बता दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट में प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी छोटी बेटी का नाम बताया. कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कपल ने अपने परिवार की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें रणवीर, दीपिका और उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कपल ने लिखा “प्यार और खुशियों से भरी… देवी पादुकोण सिंह।” साथ ही एक ‘बुरी नजर से बचाने वाला’ (ईविल आई) इमोजी भी लगाया। तस्वीर में पूरा परिवार क्रीम और सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़ों में एक जैसे लुक में नजर आ रहा है।

दीपिका ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर यह शेयर किया, उनके फैंस और शुभचिंतकों ने इस परिवार और बच्ची के नाम पर खुशी जताई।

गौर हो कि दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी का जन्म इसी साल 19 सितंबर को हुआ था। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए थे। पोस्ट में एक छोटे से पैरों के निशान के साथ “वेलकम बेबी गर्ल” (बेटी का स्वागत है) लिखा था, और साथ ही तारीख और उनके नाम भी दिए गए थे।

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।’