Punjabi News

अमृतसर पुलिस ने 3 किलो से ज़्यादा हेरोइन के साथ 7 संदिग्धों को किया गिरफ़्तार

10

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों व विस्फोटकों की तस्करी में शामिल एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग विदेशों में बैठे उन तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार मुहैया कराते थे।

इस संबंध में थाना छटीविंड और लोपोके में FIR दर्ज की गई हैं। इस नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने और इसके सभी संपर्कों (आगे और पीछे के लिंक) का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों व विस्फोटकों की तस्करी और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।