एफ.आई.एच प्रो लीग के शुरूआती मुकाबले में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। 2024 में चीन के हुलुनबुइर में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला है। 2024 में हुए मुकाबले में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने कल एफ.आई.एच प्रो लीग के रॉटरडैम चरण के अपने अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया। भारत की ओर से जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए।















