
फीफा विश्व कप फुटबॉल में पाँच बार की चैंपियन ब्राज़ील ने जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। अमरीका के ह्यूस्टन में खेले गए मुकाबले में गेब्रियल मार्टिनेली ने अतिरिक्त समय में विजयी गोल किया। अब ब्राज़ील का सामना अंतिम-16 में आइवरी कोस्ट या नॉर्वे से होगा।
एक अन्य मुकाबले में पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने जीत दर्ज की।





















