गिल पर आप सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना के तहत विजिलेंस का छापा करवाया
चंडीगढ़:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा स. रणजीत सिंह गिल पर पिछले 15 दिनों से पार्टी में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा था। लेकिन जब रणजीत सिंह गिल सहमत नहीं हुए और देश के विकास को देखते हुए और पंजाब के भविष्य के लिए भाजपा में शामिल हो गए, तो आप पार्टी की पंजाब सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना के तहत विजिलेंस का छापा करवाया।
शर्मा ने आगे कहा कि गिल द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के महज 12 घंटे के भीतर विजिलेंस का छापा इस बात का प्रमाण है कि आप पार्टी ने पंजाब में भाजपा को अपना 2027 के लिए विकल्प मान लिया है।
शर्मा ने यह भी कहा कि भगवंत मान और आप पार्टी की सरकार को यह बात याद रखनी चाहिए कि पंजाबी कभी किसी से नहीं डरते। अब पंजाबियों को पता चल गया है कि पंजाब में सरकार केजरीवाल और सिसोदिया चला रहे हैं, जो पंजाब को लूटने का काम कर रहे हैं।











