Punjabi News

फरीदकोट में पकड़ा गया शातिर महिलाओं का गैंग, अश्लील वीडियो…

248

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट का एक व्यापारी जो कि एक धार्मिक संस्था का पदाधिकारी भी है द्वारा पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि एक महिला द्वारा अपने साथियों से मिलकर उसे ब्लैकमेल किया गया। व्यापारी ने शिकायत में कहा कि एक महिला ने आश्रम में गलत काम होने की वीडियो उसके पास होने का डरावा दिया और मिल कर ये वीडियो दिखाने की बात कही। जब वह महिला को मिला तो उसके पास कोई सबूत नहीं था। इसके बाद व्यापारी को उक्त महिला से गलत संबंध होने का डरावा देकर पैसों की मांग की जाने लगी। महिला से कुछ अन्य व्यक्ति की मिल गए और उसे बदनाम करने का डरावा देकर 15 लाख रुपये की मांग की।

उसने बताया कि बाद में एक होटल में उनकी बातचीत हुई और 8 लाख रुपये देने का सौदा हुआ। इस दौरान उसने पुलिस में इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैसे देकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया और उनकी पहचान पर तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पूर्व कांग्रेसी सरपंच हैं जबकि एक आरोपी मौजूदा कांग्रेसी पंचायत सदस्य है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के सभी सदस्यों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी और आगे की पूछताछ कर पता लगाएगी कि इस गिरोह ने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।