
जयपुर। भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था (आईवा) की ओर से एक दिवसीय ज्योतिष वास्तु परामर्श शिविर का आयोजन रविवार 5 जुलाई 2026 दोपहर 12 से 3 बजे तक जयपुर के परशुराम सीनियर सेकंडरी स्कूल इमली वाला फाटक पर आयोजित किया जाएगा।
ज्योतिष द्वारा प्रश्नों के समाधान किए जाएंगे
संस्था अध्यक्ष पंडित प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में कैरियर,एजुकेशन, संतान, विवाह, विदेश यात्रा इत्यादि से सम्बंधित प्रश्नों के समाधान ज्योतिष द्वारा किये जायेंगे।
प्रख्यात ज्योतिषी रहेंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि इस शिविर में ज्योतिष आचार्य पंडित डॉ. अनीष व्यास, आचार्य राजेन्द्र कुमार शर्मा, आचार्य युगराज शर्मा, राकेश सोनी, आचार्य मीनाक्षी शर्मा, आचार्य प्रिया मालू, आचार्य मीना, अजय शर्मा, कपिल गुप्ता, आदित्य शर्मा, डॉ. अंजना जोशी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में आपके शरीर और घर की ऊर्जा को भी चेक करके बताया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु 7296861963 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।


















