Punjabi News

नशा तस्करी के आरोपी को बचाने में जुटे कांग्रेसी नेता, खडि़याल पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही कांग्रेस?

252

चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने कहा कि नशा खत्म करने के चुनावी वादों के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) पिछले तीन साल चार महीने में पांच डेडलाइन देने के बावजूद नशा खत्म नहीं कर पाई।

पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका इसलिए दी थी ताकि वह नशा खत्म करने की जवाबदेही पंजाब सरकार की टी करें, लेकिन कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अर्शप्रीत खडि़याल ठार वाली कांस्टेबल बीबी के हाई कोर्ट में वकील बन गए, जिसे नशा तस्करी के आरोप में पंजाब पुलिस ने नशे के साथ पकड़ा था। पंजाब पुलिस का कहना है कि उसका नशा तस्करों से संबंध है।

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राजा वरिंग, पूर्व मंत्री प्रगट सिंह, सुखपाल सिंह खेरा को यह जवाब देना चाहिए कि क्या कांग्रेस नशा तस्करों की वकालत करती है?

जोशी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं की इस मुद्दे पर चुप्पी साफ दर्शाती है कि कांग्रेस पहले की तरह पंजाब और पंजाबियों के साथ विश्वासघात कर रही है। चाहे श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाना हो, SYL लिंक हो, पंजाब की नस्लकुशी हो – ये सब कांग्रेस की पंजाब को देन है। पिछले दिनों जब नशा तस्करों के मकान तोड़े जा रहे थे, तब भी कांग्रेस उस पर सवाल उठा रही थी।

कांग्रेस शुरू से ही पंजाब, पंजाबियत और देश के साथ दुश्मनी का रवैया अपनाती रही है। इसीलिए कांग्रेस अपने मुख्य प्रवक्ता अरशदीप खडि़याल पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

अंत में जोशी ने कहा कि “जो कहते थे हम नशा खत्म करेंगे, अब नशा तस्करों के रखवाले बन गए” – यह बात 100% पंजाब कांग्रेस पर लागू होती है।