Punjabi News

अमेरिका में पढ़ाई का सपना टूटा, शिकागो में भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत

141

International Desk: अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार देर रात इंडियाना स्टेट के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट शहर के पास इंटरस्टेट 65 राजमार्ग पर हुई। स्थानीय खबरों में छात्रा की पहचान नव्या गडुसु के रूप में हुई है, जिसे लेक काउंटी कोरोनर के कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात 12:16 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।

 

कोरोनर कार्यालय के अनुसार, गडुसु की मृत्यु वाहन दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर “गहरी” संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह मृतका के परिवार के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।” इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:15 बजे हुई।