Punjabi News

शराब के नशे में किया भांजे का कत्ल… फिर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था मामा; पकड़ा गया हत्यारा मजदूर

110

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के थियोग उपमंडल में एक हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी नेपाली मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमरे में बंद मिला था शव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गत 28 फरवरी को जराई गांव में संदिग्ध हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला स्थानीय बागवाल जगदीश के बयान के आधार पर दर्ज किया गया, जिसने कृषि एवं बागवानी कार्य में लगे एक नेपाली परिवार को आवास उपलब्ध कराया था। उस परिवार में सुरेश, उनकी पत्नी, पांच बच्चे और उनका भांजा धनी राम बाग में बने दो कमरों वाले एक छोटे से मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि गत 28 फरवरी की सुबह जगदीश ने मकान के दोनों कमरे को बाहर से बंद देखा। दरवाजा खोलने पर उसे एक कमरे में धनी राम का शव मिला। कुछ गड़बड़ होने का संदेह होने पर उसने पुलिस को हत्या और सुरेश तथा परिवार के सदस्यों के लापता होने की सूचना दी। एसएफएसएल जुंगा की एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

शराब के नशे में हुआ था कत्ल
वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरेश का पता लगाने के लिए तीन टीमें भेजीं। आखिरकार, उसे एक मार्च को शर्मला पंचायत के शर्माथु गांव से हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सुरेश ने कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर पुरानी दुश्मनी के कारण धनी राम पर कृषि उपकरण से हमला किया। आगे की जांच जारी है।