Punjabi News

Delhi Crime: दिल्ली के अमर कॉलोनी में मामूली बहस बनी खूनी वारदात, 17 साल के छात्र के सिर में मारी गोली

11

Amar Colony Firing: मंगलवार शाम दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक खाने की दुकान पर तीखी बहस के बाद 17 साल के एक लड़के को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस किशोर का फिलहाल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर लेकिन स्थिर बताया है।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:54 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें अमर कॉलोनी में एक खाने की दुकान पर गोलीबारी होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही, स्थानीय पुलिस की टीमें SHO और ACP के साथ मौके पर पहुँच गईं। हालाँकि, तब तक घायल लड़के को मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था।

कैसे हुआ पूरा मामला?
पुलिस जानकारी के अनुसार, छात्र अपने दोस्तों के साथ अमर कॉलोनी मार्केट में एक फूड आउटलेट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों में से एक का हाथ या शरीर गलती से छात्र की कुर्सी से टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद दूसरा पक्ष वहां से चला गया। लेकिन करीब 4 से 5 मिनट बाद वही युवक दोबारा मौके पर लौटे। इसी दौरान उनमें से एक ने छात्र पर गोली चला दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मचा हड़कंप
फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब 7:54 बजे गोली चलने की कॉल मिली थी। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल छात्र को मोलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना में केवल एक राउंड फायर हुआ और एक ही व्यक्ति घायल हुआ है। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्राइम टीम ने घटनास्थल से सबूत भी जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय पूछताछ की जा रही है।

परिवार का क्या है बैकग्राउंड?
पुलिस के मुताबिक घायल छात्र के पिता chatarpur Enclave इलाके में लॉन्ड्री का काम करते हैं। परिवार फिलहाल अस्पताल में मौजूद है और छात्र की हालत पर नजर रखी जा रही है।