बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर किलकारी गूंजी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका पादुकोण ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है. यह गुड न्यूज दीपिका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पोस्ट को देखते ही कपल के फैंस और करीबी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दे कि दीपिका और रणवीर पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं .
दीपिका-रणवीर ने नजर वाले इमोजी के साथ ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें डेट के साथ अपनी दूसरी बेटी के जन्म का ऐलान किया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पैरों के निशान वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है- ‘वेलकम बेबी गर्लः 19.9.2026। दुआ, दीपिका और रणवीर।’ जैसे ही कपल ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की, इंडस्ट्री के सितारों और फैंस की ओर से बधाईयों की बरसात होने लगी।
दीपिका और रणवीर के बारे में
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 18 नवंबर, 2018 को इटली में एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी की थी। इस कपल ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया।
कपल ने 19 अप्रैल, 2026 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने फ़ैन्स के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक पॉज़िटिव प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए थी। पोस्ट में सिर्फ़ ‘बुरी नज़र से बचाने वाले’ इमोजी थे।






















