Punjabi News

क्रिकेटर Yuzvendra Chahal की चैट लीक, Taniya Chatterjee के साथ नॉटी मैसेज ने मचाया बवाल

16

Mumbai : भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक नया विवाद है। अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Taniya Chatterjee ने चहल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया है।

क्या है पूरा मामला ?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या चटर्जी पैपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का चैट सेक्शन भी दिखाया। तान्या का दावा है कि चहल की इंस्टाग्राम आईडी से उन्हें नॉटी मैसेज भेजे गए थे।
उन्होंने इस बात के समर्थन में चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं चहल
यह पहली बार नहीं है जब युजवेंद्र चहल का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी Dhanashree Verma के साथ तलाक और आरजे RJ Mahvash के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं।

चहल की ओर से नहीं आया कोई बयान
तान्या चटर्जी के इन आरोपों के बाद अब तक चहल की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस और क्रिकेट जगत इस मामले पर उनकी सफाई का इंतजार कर रहे हैं।
फिलहाल, यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस विवाद में क्या नया मोड़ आता है।