Punjabi News

Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan: क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान संग रचाई शादी

7

Cricketer Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। रमनदीप सिंह ने ‘कैसी ये यारियां’ टीवी शो फेम एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ सात फेरे लिए है। उन्होंने पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की है। इस शादी में सबसे खास बात यह है कि चार्ली चौहान रमनदीप सिंह से 7 साल बड़ी हैं.

शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, साथी क्रिकेटर और टेलीविजन इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें भारत के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ नमन धीर, मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जसविंदर सिंह शामिल थे। टीवी एक्टर जय भानुशाली भी इस शादी में शामिल हुए। उन्होंने शादी के जश्न की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

अपनी शादी के खास दिन के लिए रमनदीप ने कढ़ाई वाली क्रीम शेरवानी पहनी थी, जबकि ‘कैसी ये यारियां’ में अपने रोल के लिए मशहूर चार्ली चौहान ने पारंपरिक मैरून ब्राइडल लहंगा पहना था। दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान और क्रिकेटर रमनदीप सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए चार्ली ने लिखा कि आठ साल तक साथ हंसने खेलने और सपने देखने के बाद अब पूरी जिंदगी एक साथ बितानी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में उन्हें एक गुरुद्वारे में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करते हुए देखा जा सकता है।

कौन हैं चार्ली चौहान?

आपको बता दें कि चार्ली चौहान को ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ जैसे टीवी शो से पहचान मिली है। वह MTV रोडीज़ में भी नज़र आ चुकी हैं और डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

वहीं, ऑलराउंडर रमनदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रमनदीप ने 13 नवंबर, 2024 को भारत के लिए अपना T20I डेब्यू किया और अब तक दो मैच खेले हैं। वह 2024 में IPL चैंपियनशिप जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2017 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पंजाब टीम के लिए अपने T20 करियर की शुरुआत की थी।