हरियाणा डेस्क : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने वर्ष 2026 में व्यापक कारर्वाई की है। 23 नवंबर तक ब्यूरो ने कुल 239 मामले दर्ज किए हैं, जबकि रिश्वत लेते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ने के लिए 200 ट्रैप कारर्वाई की गई हैं। इसके अलावा, मामलों की जांच पूरी कर अदालतों में 212 मुख्य और 163 सप्लीमेंट्री चालान सहित कुल 375 चालान दाखिल किए गए हैं।
ब्यूरो प्रमुख डॉ. ए.एस. चावला ने बताया कि जिला स्तर पर गुरुग्राम में सर्वाधिक 41 ट्रैप मामले दर्ज किए गए। हिसार में 39, रोहतक में 37, करनाल में 30, फरीदाबाद में 28, अंबाला में 18 और पंचकूला में 7 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दर्ज सभी 239 एफआईआर को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए‘हरसमय’पोटर्ल पर अपलोड किया गया है। इनमें गुरुग्राम और हिसार में 50-50, रोहतक में 39, करनाल में 32, फरीदाबाद में 30, अंबाला में 21 और पंचकूला में 17 मामले दर्ज हुए हैं।
डॉ. चावला ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने, साक्ष्यों का प्रभावी संकलन करने और समय पर चालान दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसीबी ने आमजन से रिश्वत मांगने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ टोल फ्री नंबर 1064 और 1800-180-2022 पर शिकायत करने की अपील की है। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 94178-91064 और‘सतर्क-हरियाणा’मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
















