Punjabi News

Jammu Kashmir में ठंड ने दी दस्तक, सीजन की पहली बर्फबारी शुरू

270

जम्मू डेस्क: जम्मू कश्मीर में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है। कुपवाड़ा के ऊपरी इलाकों, सोनमर्ग और गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बारिश के बाद भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग अगले 36 घंटों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की चेतावनी दी है।
कश्मीर घाटी के पूरे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को ढक दिया है। इस तरह से बदले मौसम से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं आपको बता दें कि मुगल रोड, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड और सिंथन टॉप रोड भी भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिए गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। सोमवार से, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।