मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नंगल पहुंचेंगे, जहां वह बीबीएमबी (BBMB) के खिलाफ चल रहे धरने के अंतिम दिन स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहेंगे। नंगल का यह दौरा राजनीतिक और जनहित के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से नंगल वासी बीबीएमबी से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
Advertisement












