Punjabi News

China Gold News: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच आई बड़ी खबर, चीन के इस कदम से कीमतों पर पड़ सकता है बड़ा असर

100

बिजनेस डेस्कः सोने की बढ़ती कीमतों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन ने नवंबर में भी बड़े पैमाने पर गोल्ड खरीदी कर अपने रिज़र्व में इजाफा किया है। यह लगातार 13वां महीना है जब चीन ने सोना खरीदा है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड खरीदारों में शामिल चीन के इस कदम का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारत में सोने के दामों पर भी पड़ सकता है। फेडरल रिज़र्व की बैठक और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

नवंबर में चीन के सोने का भंडार 30,000 ट्रॉय औंस बढ़कर 74.12 मिलियन ट्रॉय औंस पहुंच गया। सोने की खरीद का यह सिलसिला नवंबर 2024 से जारी है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड खरीद मुहिमों में से एक माना जा रहा है, खासकर तब जब गोल्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड हाई के करीब है।
Gold Silver Price Today
सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को भारत में गोल्ड-फ्यूचर्स 0.07% कमजोर होकर ₹1,30,365 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी भी 1.12% गिरकर ₹1,81,350 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड हल्की बढ़त के साथ $4,207 प्रति औंस पर रहा।
फेडरल रिजर्व की बैठक पर निगाहें
गोल्ड की कीमतें फिलहाल $4,000 प्रति औंस के ऊपर टिके हुए हैं और अक्टूबर के शिखर से थोड़ा नीचे आने के बावजूद 1979 के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ वर्ष की दिशा में है। 9–10 दिसंबर की US Federal Reserve Meeting में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सोने को सपोर्ट दे रही हैं। साथ ही नए फेड चेयर द्वारा अधिक नरम नीति अपना सकने का अनुमान भी बाजार भाव को मज़बूत कर रहा है।
आने वाले दिनों में गोल्ड की दिशा क्या होगी?
विश्लेषकों का मानना है कि इस हफ्ते सोने की चाल इन 3 चीज़ों से तय होगी—

फेड की नीति घोषणा
चीन और अमेरिका के आर्थिक संकेतक
भारतीय रुपए की मजबूती या कमजोरी
विश्लेषकों के अनुसार केंद्रीय बैंकों की खरीद और रेट कट उम्मीदों से सोने का रुख सकारात्मक बना रह सकता है।