Punjabi News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार की वर्ष 2026 की डायरी और कैलेंडर जारी

214

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने सरकारी आवास पर वर्ष 2026 के लिए पंजाब सरकार की आधिकारिक डायरी और कैलेंडर जारी किया, जो सरकार के दैनिक कार्यकलापों की जानकारी देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रकाशन है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का लेआउट डिज़ाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा नियंत्रक मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा इसका मुद्रण किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर सिंह, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विमल सेतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।