Punjabi News

टोहाना में रिश्वत लेते पकड़ा SI भेजा जेल, 72 हजार मांगे… 35 हजार में सौदा हुआ था तय

6

टोहाना : रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए सब-इंस्पैक्टर (एस.आई.) महेंद्र सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। महेंद्र को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जींद की टीम ने 35 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। कोर्ट ने एस. आई. को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पूछताछ दौरान एस.आई. महेंद्र ने खुद के लिए रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी एस. आई. महेंद्र सिंह पर नांगला निवासी राकेश से फर्जी रोडवेज पास मामले को निपटाने के एवज में 72 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है। एस. आई. ने राकेश के घर जाकर धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। बाद में यह सौदा 35 हजार रुपए में तय हुआ था।