Punjabi News

मोहाली में बेरहमी से मारी गई डिंपल के हक में पटियाला में प्रदर्शन, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

14

पटियाला (बलजिंदर): मोहाली में बेरहमी से मारी गई पटियाला की डिंपल नाम की लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए शहर के अनारदाना चौक पर हजारों लोग इकट्ठा हुए और जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों और प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा मांग की जा रही थी कि डिंपल की हत्या करने वाले को फांसी की सजा दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी और मांग कर रहे थे कि हत्या करने वाले फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर फांसी दी जाए। इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भाग लिया और कैंडल मार्च के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों द्वारा की गई।

यहां यह बताना जरूरी है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति जिसका नाम पुलिस द्वारा हरजिंदर मान बताया गया है और वह भी पटियाला का रहने वाला है ने डिंपल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक डिंपल के शरीर पर 25 से 30 बार वार किए गए। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना था कि लड़की की जिंदगी के अपने फैसले थे को फिर हत्या करने वाले व्यक्ति ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।
इसे लेकर कई संगठनों द्वारा भी निंदा की गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मोहाली में कातिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती है। घरवाले मांग कर रहे थे कि कातिल को कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की कोशिश न करे।