Sanchita Ugale suicide Case : टीवी एक्ट्रेस संचिता की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक में डाल दिया है। आपको बता दें कि 14 जून की शाम को टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस संचिता ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अब संचिता के चचेरे भाई ने इसी मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ उन्होंने अपनी बहन की आत्महत्या का केस सीधा सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
‘उस पर इंडस्ट्री में बड़े लोगों का दबाव…
इस खबर को सुनने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि संचिता ने आखिर ऐसा क्यों किया ? अब संचिता के भाई ने बातचीत के दौरान कहा कि उस पर इंडस्ट्री में बड़े लोगों का दबाव तो नहीं था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि संचिता की एक और फेसबुक आईडी भी थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के वीडियोस हैं। उसी में एक वीडियो थी, जिसमें लिखा था- It’s June 14th again. इससे पहले ही 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह ने भी आत्महत्या की थी और संचिता ने भी इसी दिन को चुना। इसी बात को बताते हुए उनके भाई काफी भावुक हो गए और कहा कि हमेशा सीधे-साधे घर के बच्चों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं संचिता
संचिता आज की इंडस्ट्री में बहुत उभरता हुआ सितारा हैं। उन्होंने बहुत से हिट सेरिअल्स में काम किया है। जैसे कि कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया। इसके बाद आखिरी बार उन्हें दिलवाली दूल्हा ले जाएगी नाटक में देखा गया। सप्को बता दें कि कुमकुम भाग्य के सीरियल से ही उन्हें काफी पहचान मिली थी।
विक्की कौशल के साथ भी कर चुकीं है क़ाम
छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद संचिता उगले फिल्मों में भी अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही थीं। उन्होंने साल 2025 में रिलीज हुई Chhaava में भी अभिनय किया था।
















