LPG Connection Transfer: देश में एलपीजी (LPG) सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इंटरनेशनल लेवल पर बढ़े तनाव और कच्चे तेल व गैस सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से कई जगहों पर नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया धीमी या अस्थायी रूप से रोकी जा रही है। ऐसे हालात में अब राहत की बात यह है कि Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियों ने यह प्रक्रिया काफी आसान कर दी है। कई मामलों में घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके भी गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराया जा सकता है।
परिवार के सदस्य के नाम से मिल सकता है गैस कनेक्शन
अगर आपके माता-पिता, पति, पत्नी या किसी करीबी रिश्तेदार के नाम पर पहले से LPG कनेक्शन है, तो उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन जमा करने के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
कब होता है LPG Connection Transfer?
तेल कंपनियों के नियमों के अनुसार गैस कनेक्शन ट्रांसफर कुछ खास स्थितियों में किया जा सकता है:
-एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर
-परिवार के सदस्य के नाम कनेक्शन बदलने पर
-कनेक्शन धारक की मृत्यु होने की स्थिति में
-शादी के बाद नए पते पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने पर
आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी Documents
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले जरूरी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखना बेहतर रहेगा। आमतौर पर इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है:
-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-नया Address Proof
-बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट
-पासपोर्ट साइज फोटो
-मोबाइल नंबर
-रिश्ते का प्रमाण पत्र
-मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मोबाइल से ऐसे करें Online LPG Transfer
Step 1
अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ((Indane, HP या Bharat Gas) ) या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें। वहां Transfer Connection या Change Distributor विकल्प चुनें।
Step 2
अब नया पता, परिवार के सदस्य की जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
Step 3
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक Request Number मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।
कितने दिनों में पूरा होगा काम?
यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर गैस कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। कुछ मामलों में स्थानीय गैस एजेंसी की जांच के बाद समय थोड़ा बढ़ भी सकता है।
आवेदन रिजेक्ट होने से बचने के लिए रखें ध्यान
पुराना LPG कनेक्शन KYC से अपडेट होना चाहिए
आधार लिंक होना जरूरी हो सकता है
सभी दस्तावेजों में नाम और पता एक जैसा होना चाहिए
गलत या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन रद्द हो सकता है
क्या करें जिनके पास कोई पुराना कनेक्शन नहीं है?
यदि परिवार में किसी के नाम पर भी गैस कनेक्शन नहीं है, तो फिलहाल संबंधित गैस एजेंसी से उपलब्धता की जानकारी लेते रहें। कई क्षेत्रों में सीमित संख्या में नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।













