Punjabi News

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन

10

भारतीय निशानेबाज और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 वर्ष के थे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, राणा ने कल रात दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आई.एस.एस.एफ. विश्व कप से भारतीय दल की वापसी के दौरान बीमार पड़ने के बाद राणा का हाल ही में चिकित्सा उपचार किया गया था। उन्हें नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनको स्‍टंट डाला गया। राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे।