Punjabi News

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, फ़ोटो शेयर कर लिखा – माय पर्सन

6

Arshdeep Singh Samreen Kaur Relationship Confirmed : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपने रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, “My Person”। अर्शदीप द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में क्रिकेटर ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन पर जमकर प्‍यार लुटाया है। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है।

इस एक पोस्ट ने पिछले तीन महीनों से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अर्शदीप की पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप और समरीन को साथ देखा गया था। इस दौरान उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। अब अर्शदीप ने इंस्‍टाग्राम पर समरीन के साथ 2 तस्‍वीरें शेयर कर अफवाहो पर मुहर लगा दिया है.

बता दे कि लंबे समय से अर्शदीप और समरीन के एक साथ होने के खबरे चल रही थी. अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में स्नैपचैट पर शेयर की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में अर्शदीप को चीयर करते हुए देखा गया था. जून में दोनों एक साथ गुरुद्वारा साहिब गए और माथा टेका। अब इंस्टाग्राम पर अर्शदीप की एक पोस्ट ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे, हालांकि लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया था। इसके बाद फैन्स ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को देखा और उनकी तुलना पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर की तस्वीरों से की। जब टैटू मैच करते पाए गए तो सोशल मीडिया और मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई।