Punjabi News

Abhijeet Dipke News: ‘हम प्लानिंग कर रहे हैं’: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने पंजाब में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर भी बात करेंगे

9

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि वे पंजाब में कथित परीक्षा पेपर लीक मामले पर भी बोलेंगे और उसपर उनकी प्लानिंग भी चल रही है। दिपके का यह बयान रविवार को आया, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शन को खत्म करने के एक दिन बाद दिया गया।

CJP की अगुवाई में 20 जुलाई को हुए मार्च में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों और इससे जुड़ी छात्रों की आत्महत्याओं के मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा उनकी सभी शर्तें मान लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

अभिजीत दिपके पंजाब पेपर लीक पर क्या कहा?

पत्रकार ने जब दिपके से पूछा कि पंजाब में जो पेपर लीक हुआ है उसपर आप कहा कहना चाहेंगे तो दिपके ने कहा, “हम उस पर प्लानिंग कर रहे हैं, हम उसपर भी बोलेंगे”

 

CJP के संस्थापक ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है और उन्होंने मांग की कि छात्रों के खिलाफ कोई मामला दर्ज न किया जाए। उन्होंने कहा, “जो मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें लेकर बातचीत चल रही है। किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए।”

पंजाब में पेपर लीक होने की बात को AAP ने नकारा

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पेपर लीक होने के दावों को खारिज किया. सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. पेपर लीक के आरोपो को खारिज करते हुए कहा इसे “बीजेपी-कांग्रेस का प्रोपेगैंडा” बताया। उन्होंने दोनों पार्टियों पर सोशल मीडिया पर “पेड ट्रॉल्स” के ज़रिए अफ़वाहें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि वो “बीजेपी-कांग्रेस से कहना चाहते हैं कि झूठ फैलाना बंद करे.

सिसोदिया के मुताबिक, यह मामला पंजाब की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों से जुड़ा है, जो नकल करने के इरादे से क्लासरूम में ब्लूटूथ-इनेबल्ड स्मार्ट पेन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये डिवाइस ज़ब्त कर लिए और पुलिस को सूचित किया।