Punjabi News

Arizona Plane Crash: रनवे से उतरकर धधका विमान, दुर्घटना में दो लोगों की मौत

20

इंटरनेशनल डेस्क: अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एरिजोना के एक छोटे हवाई अड्डे पर भीषण विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। माराना के मेयर जॉन पोस्ट ने बताया कि विमान रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई। शहर के प्रवक्ता विक हैथवे ने बताया कि विमान में दो लोग सवार थे। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
माराना पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है और कोई अन्य विमान इस दुर्घटना में शामिल नहीं था। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। माराना टक्सन से लगभग 32 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है।