Dhanashree Verma : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ Dhanashree Verma अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। युजवेंद्र चहल से डाइवोर्स के बाद उन्होंने काफी समय अकेले काटा लेकिन अब लगता है शायद उनके जीवन में प्यार की एंट्री होने वाली है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि उनके फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि उनके जीवन में शायद कोई आ गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला-
क्या सच में फिर से प्यार में हैं Dhanashree Verma ?
हाल ही में Dhanashree ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ एक इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करती हुई नज़र आ रही हैं। इस वीडियो पर लिखा है, ‘मैं फिर से प्यार में हूं.’ वहीं इसके आगे लिखा है, मेरी बेस्टी फिर से उन पर नफरत जताने के लिए तैयार है। इस पोस्ट के बाद से ही कुछ लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा
बता दें कि 22 दिसंबर 2020 को धनाश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ सात फेरे लिए थे और सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाई थीं। लेकिन उनका रिश्ता कुछ ज्यादा देर नहीं चला और अब दोनों अलग हो गए हैं।
अलग होने के बाद अफवाहें फैलना आम सी बात है। ऐसा ही कुछ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ हुआ। तलाक होने के तुरंत बाद उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा गया। हालाँकि दोनों तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं थी और अब दोनों अलग हो रहे हैं।


















