Punjabi News

Airport Vacancy 2025: एयरपोर्ट में 900+ वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, बिना परीक्षा मिलेगी जॉब, ऐसे करें अप्लाई

699

Airport Jobs 2025 Apply: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 900 से अधिक वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू किए हैं। आप आज से फॉर्म भर सकते हैं।
AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यह शानदार मौका दे रहा है, वो भी बिना किसी परीक्षा के। जी हां, एएआई ने जूनियर एग्जीक्यूटिव की 900+ वैकेंसी के लिए 28 अगस्त 2025 यानी की आज से आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी www.aai.aero पर अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे। अगर आप एयरपोर्ट पर बढ़िया पद पर काम करना चाहते हैं, तो यह अच्छा चांस हो सकता है।