Punjabi News

गलवान संघर्ष के बाद पीएम मोदी का पहला चीन दौरा, SCO समिट में लेंगे हिस्सा

313

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में एक महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। अपने दौरे के तहत वे पहले जापान जाएंगे, जिसके बाद चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान के लिए रवाना होंगे, जहां वे जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और गहराने पर चर्चा होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन की यात्रा करेंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और सदस्य देशों के आपसी सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।