Punjabi News

एडवोकेट जीएस घुम्मण और एडवोकेट जीपीएस घुम्मण ‘आप’ में शामिल

10

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आधिकारिक तौर पर दोनों भाइयों को किया शामिल

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के जनहित के कामों से प्रभावित होकर लोगों का पार्टी में शामिल होना जारी है।

गुरुवार को जाने-माने एडवोकेट जीएस घुम्मण और जीपीएस घुम्मण आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आधिकारिक तौर पर दोनों भाइयों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिष्ठित और बुद्धिजीवी वर्ग का ‘आप’ से जुड़ना इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार की ‘ईमानदार राजनीति’ में जनता का भरोसा मजबूत हो रहा है।

कानूनी हलकों में ‘घुम्मण ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर जीएस घुम्मण और जीपीएस घुम्मण न सिर्फ सफल वकील हैं, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों में भी उनकी गहरी पैठ है। उनके पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को, खासकर कानूनी मोर्चे पर और माझा-मालवा इलाके में, काफी मजबूती मिलेगी।

पार्टी में शामिल होने के बाद घुम्मन ब्रदर्स ने कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम करने के तरीके और राज्य में हो रहे अच्छे बदलावों से बहुत प्रभावित हैं। हम पंजाब के विकास और आम आदमी की आवाज़ उठाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।