Punjabi News

अबोहर मर्डर केस: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर

150

अबोहर मर्डर केस: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर

संजय वर्मा हत्याकांड के दो गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेरlहत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची, जो इस समय गुजरात की जेल में बंद है।

हमले का मास्टरमाइंड आरज़ू बिश्नोई बताया जा रहा है।एनकाउंटर में गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह मारे गए।पंजाब पुलिस की टीम गिरफ्तार गैंगस्टर राम रतन और जसप्रीत सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी।इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश की।मारे गए गैंगस्टर ने शूटर्स को हथियार और अन्य मदद मुहैया कराई थी।

मुठभेड़ में सीनियर कांस्टेबल मनिंदर सिंह घायल हुए।

पुलिस को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं, जांच जारी है और जल्द कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।